
Deoghar: देवघर जिले की पुलिस (Deoghar police) ने 8 साइबर अपराधियों (Cyber Criminals) को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जिले के सोनारायठाडी, मोहनपुर, देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की। जहां से सभी अपराधी पकड़े गए।

पुलिस ने साइबर अपराधियों के पास से 21 सिमकार्ड और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए साइबर DSP सुमित प्रसाद ने बताया कि यह सभी अपराधी गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दे रहे थे।

अपराधियों द्वारा बैंक अधिकारी बनकर लोगों से फ़ोन के जरिये KYC अपडेट कराने या अन्य तरीकों से निजी जानकारियां हासिल की जाती थी और आसानी से लोगों को अपना शिकार बना लेते थे।


