
Deoghar: देवाधिदेव महादेव की नगरी में इन दिनों माघी नवरात्रा की धूम है। यूँ तो देवघर में कई वेदी व पंडालों में माघी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है, पर शहर से कुछ हट कर भैरो घाट में स्वयंभू समाज द्वारा माता दुर्गा की आराधना की जा रही है।

जंगलों से घिरे रमणीक मनोरम स्थान भैरो घाट में बुधवार को महाष्टमी की पूजा की जा रही है। मुख्य पुजारी संजीव नरौने उर्फ सरोज बाबा अनुसार विश्व कल्याण हेतु भैरो घाट में समाज द्वारा 24वें वर्ष माघी दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है।


