
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म की दो अलग-अलग मामला रविवार को प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना जमशेदपुर के टेल्को में हुई है। वहीं दूसरी घटना चाकुलिया इलाके में हुई है। जमशेदपुर के टेल्को में 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची से पड़ोस में रहने वाला दो बच्चे के पिता ने एक नाबालिग के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। गर्भवती होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। जबकि चाकुलिया में आठ वर्ष की बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। इस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि

जमशेदपुर के टेल्को में 28 वर्षीय युवक दूसरे एक नाबालिग लड़के के साथ मिलकर बच्ची से चार माह से दुष्कर्म करता रहा था। इसी दौरान नाबालिग दो माह की गर्भवती हो गई। मामला टेल्को थाना क्षेत्र के महानंद बस्ती का है। शिकायत के बाद पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले आरोपी अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अमन दो बच्चो का बाप है। वह डिलीवरी का काम करता है। चार माह पहले अमन ने पड़ोस में ही रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग को बहला कर अपने घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद पड़ोस में रहने वाले दूसरे नाबालिग युवक ने भी पीड़िता को अपना शिकार बनाया। दोनों ने पीड़िता को धमकी दी। इसके बाद लगातार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करते रहे। पीड़िता के पेट में दर्द शुरु हो गया। परिजन उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए। अस्पताल में जब पीड़िता की जांच की गई तो वह दो माह की गर्भवती निकली। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ।
वहीं दूसरी ओर जिले के चाकुलिया थाना अंतर्गत पुराना बाजार निवासी आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने में आया है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोस के टिल्लू जहांगीर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से बच्ची को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपित दो बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस दोनों मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


