Ranchi: रांची के एक एंटरप्रेन्योर अजय सिंह (Ajay Singh, an entrepreneur from Ranchi) से 68 लाख रुपए की ठगी करने वाले शख्स विशाल कुमार पांडेय (Fraudster Vishal Kumar Pandey) को दिल्ली में गिरफ्तार कर लिया गया है।
रांची से दिल्ली गई पुलिस की टीम ने वहां की पुलिस की मदद से उसे द्वारका सेक्टर-17 में एक फ्लैट से गिरफ्तार किया। पुलिस उसे लेकर शुक्रवार को रांची पहुंचेगी। ठगी के मामले में पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।
दो दिन पहले सोशल मीडिया में विशाल की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें वह चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की सदस्यता ले रहा था। इसी तस्वीर से रांची पुलिस को जानकारी मिली कि वह इन दिनों दिल्ली में ही टिका है।
इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो पाई।
रांची के रहने वाले एंटरप्रेन्योर अजय सिंह से स्थानीय पंडरा थाने में उसके खिलाफ एफआईआर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि रेलवे का ठेका दिलाने के नाम पर उसने 68 लाख रुपए ठग लिए। यह मामला 2021 का था।
एफआईआर में उन्होंने यह भी शिकायत की थी कि जब उन्होंने विशाल पांडे से रकम मांगी तो उसने जान से मार डालने की धमकी दी। विशाल पांडेय मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है। पुलिस ने वहां उसके मौलबाग स्थित आवास पर कई दफा छापामारी की थी, लेकिन वह हर बार चकमा देकर बच निकलता था। (IANS)