Pakud: पाकुड़ सदर अस्पताल(Sadar Hospital Pakud) में कार्यरत चिकित्सको और स्वास्थ्य कर्मियो की टीम ने दो कोरोना पॉजिटिव (Pregnent Covid Positive) गर्भवती महिला का सफल ऑपरेशन कर जच्चा और बच्चा का जान बचा ली।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनो स्वस्थ है और चिकित्सकों की निगरानी में हैं । गर्भवती दोनो महिला पड़ोसी राज्य पश्चिम बगांल के फरक्का और धुलियान के रहने वाले है. गर्भवती महिला के परिजनो ने पहले पश्चिम बगांल के किसी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन वहा चिकित्सको ने यह कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया कि यहा कोई मुकमबल व्यवस्था नहीं है.
जिसके बाद पाकुड़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहॉ दोनो गर्भवती महिला का रूटीन टेस्ट कराया गया तो दोनो की गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाया गया. दोनो गर्भवती की स्थिति नाजूक देखकर डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मी ने अपनी जान जोखिम में डालकर अपने फर्ज का पूरा किया। डॉ0दोमिनिका मराण्डी डॉ0लखन सोरेन,सिस्टर इन्दु ठाकुर प्रियंका मुर्मू,उषा पॉलिना हॉसदा,मलय मंडल,सफाईकर्मी अर्जीला बीबी और पर्वर्ती देवी द्वारा महिला का सफल ऑपरेशन किया गया।
चिकित्सको और कर्मियो के सामूहिक प्रयास से न केवल ऑपरेशन सफल हुआ बल्कि जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ है। आपको बताते चले कि कोरोना पॉजीटिव गर्भवती महिला का ऑपरेशन इसके पूर्व 2020 में एक ऑपरेशन किया गया थ वही 2021 दूसरी लहर में तीन कोरोना पॉजीटिव गर्भवती महिला का प्रसव कराया गया था. 2022 में तीसरी लहर में पहला कोरोना पॉजिटीव दो गर्भवती महिलाओं का सफल ऑरेशन किया गया। इस साहसिक कार्य के लिए पूरे टीम को बधाई दी जा रही है