
Deoghar: देवघर के देवीपुर में निर्माणाधीन प्लास्टिक पार्क (Plastic Park) अगले वर्ष जून तक तैयार हो जाएगा। इस बात की जानकारी आज रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक राजेंद्र कुमार सोनी ने निरीक्षण के बाद दिया।

निरीक्षण के दौरान सचिव ने लैबोरेट्री, हॉस्टल, पीसीसी सड़क, ड्रैन निर्माण की अद्यतन स्थिति का जायजा लिया एवं निर्माण में लगे एजेंसी के पदाधिकारियों से कई प्रकार की जानकारी ली। साथ ही प्लास्टिक पार्क परिसर में 5 पौधे का वृक्षारोपण भी किया।

मौके पर मौजूद मीडिया से उन्होंने कहा कि 2022 के शुरुआती महीने में ही इन्हें काम को पूरा करना था. लेकिन लेकिन अब जून माह में निर्माण का काम पूरा हो सकता है. उन्होंने निर्माण एजेंसियों को जून माह तक की मोहलत दी है.


