
Deoghar: शराब के तस्कर इन दिनों हर तरह के उपाय करते देखे जा रहे है. अब आलू की बोरियों में भी शराब की तस्करी हो रही है. यह चौंकाने वाला मामला देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के बलियाचौकी में सामने आया है.

देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र के बलिया चौकी के समीप अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सड़क के किनारे कुछ बोरे आलू के पड़े हैं और बोरों में शराब की बोतलें भी है. इसके बाद कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शराब की बोतल और आलू को जप्त कर कुंडा थाना ले आई.

प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि एक चार पहिया वाहन में आलू लोड था और इसी में शराब छुपा कर ले जाया जा रहा था. लेकिन जैसी ही वाहन पलटी और आलू के बोरे सड़क पर पलट गए. आस पास के लोग जब करीब पहुंचे तो आलू के बोर से आलू के साथ साथ शराब की बोतल भी सड़क पर बिखरे पड़े मिले। हालाँकि पुलिस से बचने के लिए कुछ शराब के बोतल और गाड़ी को लेकर सभी फरार हो गए.

अहले सुबह पुलिस को इसकी जानकारी मिली देवघर एसडीपीओ पवन कुमार ने जानकारी दी कि पूरा मामला क्या है इसकी तप्तीश चल रही है. फ़िलहाल दो दर्जन आलू के बोरे और 170 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त कर थाने में रखा गया है. अनुसंधान के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


