Ranchi: झारखंड (Jharkhand) में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं। राज्य के 19 जिलों में कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला है। साथ ही राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में कोरोना से 11 लोग स्वस्थ हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों में रांची से आठ, बोकारो से चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक, हजारीबाग से एक और सिमडेगा से दो मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड-19 के मामला अब 349466 हो गए हैं जबकि राज्य में कोरोना के 344197 मरीज ठीक हो चुके हैं।
अब तक राज्य में 5142 मरीज की मौत कोरोना से हुई है। राज्य में अबतक 17519937 सैंपल की जांच की गयी है। वर्तमान में कोरोना के 127 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है।
राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के आठ मामलों को मिलाकर जिले में अबतक कुल 86452 मरीजों की पहचान हो चुकी है। जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 73 है। जिले में कुल 84794 मरीज ठीक हो चुके हैं।