
Deoghar: पूरे देश मे अभी कोरोना के नए वैरिएंट ओमनीक्रोन को लेकर सतर्कता बरती जा रही है. इससे निपटने के लिए तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. वही देवघर स्वास्थ्य विभाग का पोल खुलती नजर आ रही है.

देवघर सदर अस्पताल जिले का ही नही बल्कि आस पास के जिला और राज्यो के लिए भी सबसे बड़ा अस्पताल है. देवघर सदर अस्पताल की बात करें तो यहां पर स्ट्रेचर की व्यवस्था बहुत ही दयनीय है. स्ट्रेचर को खुद स्ट्रेचर की जरूरत है.

यहां पर स्ट्रेचर की स्थिति बहुत ही खराब दिख रही है. अब सवाल खड़ा होता है कि अगर ज्यादा मरीज पहुंच जाए तो फिर कैसे अस्पताल प्रबंधक उसे इमरजेंसी वार्ड तक पहुचायेगा।
इस बावत अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि स्ट्रेचर की कमी है क्योंकि यहां मरीजो का लोड है , जल्द ही सभी स्ट्रेचर की मरम्मती कर दी जाएगी। जबकि 20 नए स्ट्रेचर के लिए सिविल सर्जन को लिखा गया है. उम्मीद है की जल्द ही स्ट्रेचर मिल जाएगी।


