
Dhanbad: धनबाद जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से एक बच्चा चोरी हो गया है। जिसके बाद अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। नवजात बच्चे की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में बच्चा चोर महिलाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसे बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। बच्चा चोरी करती हुई दो महिलाओं की करतूत अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। इसके बाद से ही अस्पताल में खलबली मची हुई है। पीड़ित मां का नाम गुड़िया देवी है। वह भूली की रहने वाली हैं। मंगलवार को बच्चे का जन्म हुआ और उसी दिन नवजात की चोरी हो गई। इसकी सूचना तत्काल स्थनीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।


इससे पहले भी अस्पताल में सुरक्षा में लापरवाही के कारण विक्षिप्त महिला और एक अन्य महिला से दुष्कर्म के प्रयास की घटनाएं हो चुकी हैं। उस समय जिला प्रशासन सुरक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर अस्पताल का दौरा किया था। स्थानीय प्रशासन ने उस वक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था के हालत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


