
देवघर: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा के पास खेत में एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मवेशी चराने वाले ने सबसे पहले दोनों शव को देखा और मुखिया को इसकी सूचना दी। मुखिया द्वारा जसीडीह थाना में इस बात की जानकारी दी गयी। सूचना मिलते ही देवघर एसडीपीओ सहित जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

बताया जा रहा कि मृतक का नाम रमेश कुमार है। मृतक कल कही जाने की बात कहकर घर से निकाला था। वहीं मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। दोनों की मौत कैसे हुई है और लाश यहां कैसे आई। पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन में जुटी है।


