
Jamshedpur: जमशेदपुर शहर में रहने वालों को सावधान होने की जरूरत है। शहर में फिर से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग फिर से सक्रिय हो गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों का सैंपल क्लेक्ट करने का निर्देश दिया जा रहा है।

गुरुवार को कुल चार हजार 666 लोगों की कोरोना जांच हुई। इसमें नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। कोरोना के मिले नए मरीज टेल्को, सोनारी, जुगसलाई व मानगो के रहने वाले हैं।

शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल तीन मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 50 हजार 833 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.91 प्रतिशत है। अभी तक कोविड से कुल एक हजार 58 मरीजों की मौत हुई है।


