
वाशिंगटन: कोरोना महामारी की जंग में फाइजर बायोटेक की कोरोना वैक्सीन अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) से पूर्ण स्वीकृति पाने वाली पहली वैक्सीन बन गई है। अब यह वैक्सीन 16 साल से ऊपर के लोगों को लगाई जाएगी।

इसके अलावा यह 12 से 15 वर्ष के लोगों के लिए भी इमरजेंसी में इस्तेमाल हो सकेगी। वहीं कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए इसका इमरजेंसी में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

एफडीए से इस वैक्सीन को अप्रूवल मिलने पर एफडीए कमिश्नर जैनेट वुडकॉक ने कहा कि यह बड़ी बात है। कोविड-19 महामारी से लड़ाई में यह एक अहम हथियार साबित होगा। उन्होंने कहा कि एफडीए से अप्रूवल मिलने के चलते लोगों को पूरा भरोसा रहेगा कि यह एक स्टैंडर्ड दवा है।
यह भी पढ़ें:
- Deoghar: पारिवारिक विवाद में महिला-पुरुष ने किया विषपान, हालत गंभीर
- Jharkhand की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने खरगे और वेणुगोपाल से दिल्ली में की मुलाकात
- भारत को मिली ‘Women’s Champions Trophy 2027’ की मेजबानी, आखिर क्यों श्रीलंका ने ‘गंवाया’ हाथ आया मौका?
- Ranchi में वोटर लिस्ट को प्रामाणिक बनाने की चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, विशेषज्ञ बोले- तकनीक के साथ जमीनी सत्यापन जरूरी
- Ranchi में बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे चार कोचिंग संस्थान सील, नगर निगम की कार्रवाई तेज



