
जसीडीह: जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमरा स्थित परित्राण मेडिकल कॉलेज के पीछे से एक व्यक्ति की लाश पुलिस ने बरामद की है। शव भंडरा निवासी पप्पू यादव की बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि यहां पर एक लाश के होने की सूचना मिली थी। सूचना पर देवघर एसडीपीओ और जसीडीह थाना प्रभारी सदलबल मौके पर पहुंचे। लाश भंडरा निवासी पप्पू यादव की है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या ज़हर खाने से इसकी मौत हुई है ऐसा प्रतीत हो रहा है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


