
देवघर: साइबर थाना की पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल, 97 सिम, 05 एटीएम, 05 पासबुक, 04 क़बूक, एक ग्लेमर बाइक और 7000 रुपये नकदी बरामद किया है।

साइबर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रो में इलेक्ट्रॉनिक एप्प्स पर रिवॉर्ड देने व कैश बैक का ऑफर देकर लोगो को ठगे जाने की जानकारी मिली। इस सूचना पर छापेमारी टीम का गठन किया गया और करौं थाना क्षेत्र के जग्गाडीह गांव, मधुपुर थाना क्षेत्र के लखनुवा व महुवाडाबर गांव मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाक गांव व नगर थाना क्षेत्र बरमसिया गांव से छापेमारी कर कुल 22 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार साइबर आरोपितों में सिराज अंसारी, सरफराज अंसारी, अखलाक हुसैन, बरजहान अंसारी,जमील अंसारी, सुशील मंडल, सुनील कुमार दास, लालू दास, उदय शंकर दास, शेखर कुमार दास, अनादि दास, मनोहर दास, रतन दास, रामचरण दास, मनोज कुमार दास, पंकज कुमार, कुंदन कुमार, अमित कुमार, प्रिंस कुमार सुभाष दास, दीपक दास व विनोद दास शामिल हैं।
डीएसपी मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि ये लोग विभिन्न कस्टमरों को फर्जी मोबाइल नंबर से केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगते हैं साथ ही किसी एप्प के साइट पर छेड़छाड़ कर और फ़ोन पर कस्टमर को कैश बैक व अन्य ई वॉलेट पर कैश बैक व रिवॉर्ड के नाम पर मोटी रकम की कमाई का प्रलोभन देकर उससे ठगी करते थे।
इतना ही नही ये लोग फर्जी बैंक अधिकारी बनकर एटीएम बंद होने एवं चालू करने के लिए उसे अपने जाल में फंसा लेते है और उसके मोबाइल पर ओटीपी भेज कर उससे हासिल कर उसके खातों को मिनटों में खाली कर देते हैं। ये लोग लोगों के आधार कार्ड, एटीएम कार्ड के बंद होने की बात कहकर झांसे में ले लेते और ये लोग इतना शातिर है कि विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट एप के पर भी मनी रिक्वेस्ट भेज कर उसे ओटीपी ले लेते हैं और उसके खातों को पलक झपकते ही साफ कर देते हैं।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त सुशील मंडल जामताड़ा साइबर थाना व करमाटांड़ थाना का भी नामजद आरोपित है। कुंदन कुमार भी साइबर थाना का नामजद आरोपित है। अन्य के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ, नगर थाना में शिकायत
- Giridih : 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से ज्यादा मामलों में था वांछित
- Deoghar Breaking: अवैध वसूली मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रैफिक जांच में उगाही की मिली थी शिकायत
- Deoghar : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम
- IWC ने शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम, डॉ. ममता किरण बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष


