
Dhanbad: जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र के बलियापुर-गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित एक एटीएम को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटने का प्रयास किया।

स्थानीय लोगों ने एटीएम को तोड़ते देखकर शोर मचाकर एक चोर को दबोच लिया, जबकि दूसरा चकमा देकर भागने में सफल रहा।

लोगों ने पकड़े गए अपराधी को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अपराधी से पूछताछ कर रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि इस एटीएम पर पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी है।
इस संबंध में बलियापुर थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
इन्हे भी पढ़ें:
- केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, देश में ‘Telegram’ 22 जून तक बैन
- Bihar News: गयाजी में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, ज्वेलरी लूटकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल
- बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज़: 16-17 जून को दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें
- Jamshedpur: चेन स्नैचिंग के आरोपी ने दारोगा की पिस्टल छीन की फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली
- Deoghar: जमीन विवाद में महिला पर हमला, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती


