
दुमका: जिले के रामगढ़ प्रखंड के छोटी रणबहियार पंचायत अंतर्गत आलूबाड़ा गांव के बाहर मौजूद राजा बांध में रविवार की दोपहर तालाब में डूबने से आलुबाड़ा गांव के ही एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई। देर रात तक ग्रामीण महिला के शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। वहीं, दोनों बच्चे बांध के नीचे दबे हुए थे।

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर आलूबाड़ा गांव की 40 वर्षीय सुराजमुनी हांसदा अपने 8 वर्षीय बेटे सुकलाल मुर्मू एवं गांव के विजय हेंब्रम का छोटा बेटा को अपने साथ लेकर बांध में स्नान करने गई थी। बांध के मेढ पर वह कपड़ा, बाल्टी समेत अन्य सामग्री रख स्नान कर रही थी।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बच्चे भी बांध में स्नान कर रहे होंगे। दोनों बच्चे बांध में डूबने लगे होंगे। महिला द्वारा दोनों बच्चे को बचाने का प्रयास किया जा रहा होगा। जिसके कारण वह भी तालाब में डूब गई।
दोपहर से ही बांध के मेढ में रखे कपड़ा, बाल्टी समेत अन्य सामग्री को देखकर बगल में गाय चरा रहे बच्चों ने छानबीन करनी प्रारंभ की। बच्चों ने गांव आकर गांव वाले को यह बात बताई तो ग्रामीणों ने पता किया कि बांध में स्नान करने कौन गया था।
इसके बाद पता चला कि सूराजमुनी हांसदा दो बच्चों के साथ दोपहर में ही बांध में स्नान करने गई थी। इसके बाद सभी ग्रामीण बांध की तरफ दौड़े तो बांध में सुराजमुनी हांसदा का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीण दोनों बच्चों की तलाश में जुट गए।
स्थानीय कुछ व्यक्ति द्वारा बांध में गोता लगाकर देखा गया। ग्रामीणों को दोनों बच्चे बांध के नीचे मिट्टी में दबे होने का एहसास हुआ। ग्रामीणों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन दोनों बच्चे का शव को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूचना दी गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने हंसडीहा थाना को सूचित किया। देर शाम होने के कारण दोनों बच्चे का शव नहीं निकाला जा सका। सोमवार को दोनों बच्चे का शव निकाला जाएगा। सुराजमुनी हांसदा का पति गूंगा मुर्मू की मौत पूर्व में ही हो चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ, नगर थाना में शिकायत
- Giridih : 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से ज्यादा मामलों में था वांछित
- Deoghar Breaking: अवैध वसूली मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रैफिक जांच में उगाही की मिली थी शिकायत
- Deoghar : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम
- IWC ने शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम, डॉ. ममता किरण बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष


