देवघर: जिले के कुंडा थाना अंर्तगत नैयाडीह से हथियार के साथ तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों हथियार के बल पर जमीन घेरने की कोशिश कर रहे थे। तीनों आरोपियों के पास से देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है।

रविवार को देवघर एसडीपीओ पवन कुमार प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की देर शाम नैयाडीह में सातर के टंडेल नामक युवक व अन्य कुछ लड़कों के द्वारा हथियार के बल पर जमीन की घेराबंदी की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और छापेमारी करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार युवकों में सातर के रहने वाले आशीष राउत उर्फ टंडेल और विष्णु चंद्रवंशी समेत बेला बगान के रहने वाले नीतीश चंद्रांशु उर्फ नीतीश कुमार सिंह शामिल है। पुलिस ने इनके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



