
दुमका: दुष्कर्म के आरोपित जवान को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। जवान पर दुमका पुलिस लाइन स्थित पुलिस क्वार्टर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप है। जवान धनबाद जिले में पदस्थापित था, जो तीन माह से फरार चल रहा था।

इस मामले में नगर थाना की पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपित जवान महेन्द्र किस्कू के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि पीड़ित महिला दुमका जिला के एक जवान की साली है। वह अपने जीजा के साथ रहती थी। उसकी शादी हो चुकी थी लेकिन पति ने उसे छोड़ दिया है। कुछ दिन पूर्व जीजा एवं बहन क्वार्टर पर नहीं थी। इसी बीच अकेला पाकर आरोपित जवान महेन्द्र किस्कू घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घर में जब जीजा एवं बहन आई तो पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी दी। जीजा व साली के साथ पीड़िता थाना पहुंची और आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोपित जवान धनबाद जिला के पुलिस लाइन में पदस्थापित है। वह दुमका में भी क्वार्टर ले रखा है।
आरोपित जवान की पत्नी की मौत हो गई है। दूसरी पत्नी से उसके दो बच्चे भी है। जवान ने दूसरी शादी भी कर ली है। इसके बाद ऐसी हरकत की। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। इस मामले में एसडीपीओ नूर मुस्ताफ ने बताया कि आरोपित जवान के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:
- जून-अगस्त के दौरान El Niño होने की संभावना 80 प्रतिशत, महंगाई का मंडराया खतरा: रिपोर्ट
- Panchang for June 15, 2026 : इस दिन बन रहा अमावस्या, सोमवार व्रत और मिथुन संक्रांति का दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ-अशुभ समय
- Patliputra Station पर अभ्यर्थियों का हंगामा, परीक्षा स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़; पुलिस ने की हवाई फायरिंग
- Deoghar: पेड़ से टकराया ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत, खलासी जख्मी
- Jharkhand : रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत


