गिरिडीह: मिस्ड काॅल को लेकर दो युवकों के बीच हुए मामूली विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और पत्थराव का कारण बन गया। मिस्ड काॅल का यह मामला किसी लड़की से बातचीत को लेकर होने की बात सामने आई है।

घटना गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के पेसराबहियार के अलग-अलग टोलों के बीच बुधवार को हुई । इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद पचंबा थाना प्रभारी नीतिश कुमार भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे।

हालात समान्य करने के बाद थाना प्रभारी वहां से कुछ देर में वापस चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोपहर करीब दो बजे दोनों पक्ष से इतना जबरदस्त पथराव होना शुरु हुआ कि पेसराबहियार के कुछ ग्रामीणों के घर पम्मी खातून और नजमा खातून के घर का शीशा टूटा, तो झोपड़ी का करकेट तक क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव की इसी घटना में दोनों पक्ष के करीब पांच युवक भी घायल हो गए।
मिस्ड काॅल के कारण दो पक्षों के बीच का यह विवाद पिछले दो दिनों से चल रहा है। इसमें एक पक्ष के मो. फिरोज के बेटे मों साहेब द्वारा मंगलवार को पचंबा थाना में दुसरे पक्ष अकरम समेत कुछ और लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात भी सामने आई है। इस दौरान दिए गए आवेदन के आधार पर पचंबा थाना पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dhanbad में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, नीरज सिंह हत्याकांड का शूटर घायल
- Jharkhand के Godda में पकड़ी गई अवैध मिनी फैक्ट्री, मुख्य आरोपी निकला RTI एक्टिविस्ट
- JPSC और JSSC CGL गड़बड़ी मामले में CID ने चार और आरोपियों को किया गिरफ्तार
- Deoghar: मारपीट में बुजुर्ग महिला की मौत, पति घायल
- Jharkhand के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को Supreme Court से झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस में डिस्चार्ज याचिका खारिज



