
Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा में एक जून से कुछ बदलाव किये गये हैं। अब देवघर एयरपोर्ट से हर दिन कोलकाता और दिल्ली के लिए फ्लाइट होगी। जबकि पटना और रांची के लिए फ्लाइट हर दूसरे दिन फ्लाइट की सुविधा मिलेगी। इसकी जानकारी इंडिगो प्रबंधन ने जारी कर दी है।

प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, देवघर से पटना के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। जबकि देवघर से रांची के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।

बता दें कि देवघर एयरपोर्ट से दिन के 11 बजकर 15 मिनट में फ्लाइट है, जो 12:15 में पटना एयरपोर्ट पहुंचाती है। इसी तरह पटना एयरपोर्ट से दोपहर 12:35 बजे उड़ान भरकर 1:35 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचती है। इसके अलावा देवघर से रांची के लिए फ्लाइट देवघर से शाम 4:45 बजे उड़ान भरकर रांची एयरपोर्ट 5:40 बजे पहुंचती है। इसी तरह रांची एयरपोर्ट से दोपहर 3:25 बजे उड़ान भरकर देवघर 4:25 में लैंड करती है।
इस दिन रहेगी ये फ्लाइट
• सोमवार को पटना- दिल्ली-कोलकाता
• मंगलवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता
• बुधवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता
• गुरुवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता
• शुक्रवार को पटना-दिल्ली-कोलकाता
• शनिवार को रांची-दिल्ली-कोलकाता
• रविवार को पटना- दिल्ली-कोलकाता



