गोड्डा: बोआरीजोर थाना क्षेत्र के गोरंटिया हाट मैदान में शनिवार को दो युवकों का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। शव को देख कर उनकी हत्या का मामला साफ हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर महागामा एसडीपीओ के साथ बोआरीजोर, ललमटिया, मेहरमा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

स्थानीय लोगों की मदद से रामचंद्र मड़ैया (42 ) ग्राम दारियाचक थाना बेलबड्डा एवं तालाबाबू किस्कु (36) ग्राम सिझवकोल के रूप में पहचान कर ली गई है। पुलिस प्रथम दृष्टि में दोनों युवकों की हत्या का कारण पत्थर से कुचलकर किया जाना बताया है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के निकट खून से सना पत्थर भी जब्त किया है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर, घटना के संबंध में मृतक व्यक्तियों के स्वजनों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों गहरे दोस्त थे, जो शुक्रवार की दोपहर भुस्का हाट के लिये दारियाचक से एक साथ निकले थे। इधर घटनास्थल के सटे कुछ लोगों ने बताया कि भुस्का हाट के पास वह दोनों मांस और मदिरा का सेवन कर रहे थे। बाहर हाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
महागामा एसडीपीओ शिव शंकर तिवारी ने बताया कि छानबीन के लिये डॉग स्क्वायड दस्ता को बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड के माध्यम से हत्यारों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। बहरहाल पुलिस ने पूरे मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के पड़ताल में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें:
- Vishwakarma Jayanti 2026: विश्वकर्मा पूजा पर क्यों होती है मशीनों और औजारों की पूजा? जानिए धार्मिक महत्व
- कब है विश्वकर्मा पूजा? तारीख से लेकर शुभ मुहूर्त और विधि तक जानें सब कुछ
- Deoghar Railway Station पर लावारिस बैग से 7.050 किलो गांजा जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद
- Deoghar: हथियार के बल 50 हजार रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायियों ने SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल, एक की हालत गंभीर



