
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड परीक्षा फल के बाद उत्पन्न असंतोष के लिए पूरी तरह जैक के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने रविवार को कहा कि जैक अध्यक्ष ने जानबूझकर सरकार को बदनाम करने और विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के समक्ष मुश्किल खड़ा करने के लिए इस तरह का रिजल्ट जारी किया ताकि सभी उद्वेलित हो जाएं।

उन्होंने कहा कि जैक अध्यक्ष की पृष्ठभूमि हार्डकोर आरएसएस कार्यकर्ता के रूप में रही है और उन्होंने अपने कार्यकाल में झारखंड के गरीब, आदिवासी एवं कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं का करीब 300 करोड़ रुपए की राशि तत्कालीन रघुवर दास सरकार को भी देने का काम किया था। रघुवर दास और जैक अध्यक्ष के बीच का प्रेम और उपकार जगजाहिर है।


