
Ranchi: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और बांग्लादेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड में दिख रहा है। इससे पूरे राज्य में हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दी है। हालांकि तेज हवा और आंधी चलने से कई जगह पेड़ भी उखड़ गए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, एक मई को रांची, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो में आंधी के साथ ओले गिर सकते हैं। वहीं, 50 से 60 किमी. की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार 6 मई तक रांची सहित कई जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के रांची केंद्र के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में (2-3) डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।


