
रांची: संताल के लोगो के लिए खुशखबरी है। क्योंकि अब झारखंड में जसीडीह से दुमका के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (Jasidih Dumka train) अब रविवार को भी चलेगी।

रेलवे ने 7 अगस्त से रोजाना जसीडीह-दुमका ट्रेन को चलाने की अनुमति दे दी है। अब रेलवे द्वारा इसे पैसेंजर की जगह डेमू बनाकर चलाया जायेगा। ट्रेन का नंबर भी बदल गया है। लेकिन समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाइम टेबल (train time table) पहले की तरह ही रहेगा।

53551 दुमका-जसीडीह पैसेंजर (Dumka-Jasidih Passenger) अब 73481 दुमका-जसीडीह डेमू (Dumka-Jasidih Demu) हो गया है। 53552 जसीडीह-दुमका पैसेंजर अब 73482 जसीडीह-दुमका डेमू हो गया है। 53555 दुमका-जसीडीह पैसेंजर अब 73483 दुमका-जसीडीह डेमू हो गया है। 53554 जसीडीह-दुमका पैसेंजर अब 73484 जसीडीह-दुमका डेमू के रूप में चलेगी।
आपको बता दें कि पहले सप्ताह में ये ट्रेन छह दिन ही चलती थी। हफ्ते में सातों दिन ट्रैन चलने से संताल के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। पहले रविवार को ट्रेन नहीं चलने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती थी। अब उन्हें राहत मिलेगी।



