धनबाद: धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अष्टम की मौत के मामले में एसआईटी ने कार्रवाई तेज कर दी है। एसआईटी ने रविवार को एक बार फिर क्राइम सीन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसआईटी के मुखिया एडीजी संजय आनंद लाटकर भी मौजूद रहे।

पुलिस ने शनिवार रात से ही मेजर ड्राइव चलाकर पूरे जिला को खंगालना शुरू कर दिया है। जिला के तमाम थानों से संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ होटलों को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में एसआईटी ने रविवार को धनबाद सर्किट हाउस में मैराथन बैठक की। बैठक की अगुआई खुद एडीजी संजय आनंद लाटकर कर रहे थे। इसी बीच पूरे जिले में इस बाबत पुलिसिया कार्रवाई को भी अंजाम दिया जा रहा था।

देर शाम सर्किट हाउस में मीडिया को जानकारी देते हुए धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि मेजर ड्राइव चलाकर शनिवार रात से रविवार सुबह तक धनबाद के सभी 55 थाना क्षेत्रों से कुल 243 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे अलग-अलग थानों में पूछताछ की गई। इसमें अलग-अलग कांडो में संलिप्त 17 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि रविवार को धनबाद के 53 होटलों की भी जांच की गई। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों से करीब 250 ऑटो को भी पकड़ कर धनबाद थाना लाया गया, जहां सभी ऑटो के कागजात की जांच की गई। उन्होंने पाथरडीह थाना प्रभारी उमेश मांझी के निलंबन की कार्रवाई पर जानकारी देते हुए कहा कि ऑटो चोरी की एफआईआर दर्ज करने में विलंब और लापरवाही के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
इसके अलावा एडीजी मौत मामले में सीसीटीवी फुटेज वायरल करने वाले एक सब इंस्पेक्टर को भी निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि जज मौत मामले में सभी बिन्दुओ पर जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: चार महीने से गायब युवती बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
- Deoghar: टावर चौक बाजार में ओड़िसा की बुजुर्ग महिला के गले से 10 ग्राम सोने की चेन झपटी
- Deoghar: घर में घुसकर महिला व 13 वर्षीय बेटे पर जानलेवा हमला, महिला रेफर
- Deoghar: थार सवार चार अपराधियों ने दुकानदार से मांगी 50 हजार की रंगदारी, विरोध पर मारपीट व लूटपाट
- रंगदारी व संगठित अपराध के खिलाफ Deoghar पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार



