
Deoghar: देवघर में इनदिनों झपट्टामार गिरोह सक्रीय हो गया है। हर दूसरे दिन लूट व छिनतई की घटना सामने आ रही है। पुलिस को खुलेआम हर रोज चुनौती दे रहे बदमाशों ने सोमवार को एक बार फिर दिनदहाड़े छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। सोचने वाली बात ये है कि इस घटना को अंजाम ठीक साइबर थाना के सामने ही दिया गया है।

देवघर शहर के साइबर थाना के सामने से सोमवार को दिनदहाड़े दो लाख रूपये की छिनतई हो गयी। घटना उस वक़्त घटी जब साइबर थाना की पुलिस 14 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपा रही थी। लूट ईंट व्यवसायी के साथ हुई है।

बताया जा रहा कि ईंट व्यवसायी अनिल चौधरी पोस्ट ऑफिस से रूपये निकाल इंडियन बैंक राशि जमा करने जा रहा था। तभी साइबर थाना के सामने एक बाइक पर सवार दो युवकों ने ईंट व्यवसायी से रूपये से भरे बैग छिन फरार हो गए। दोनों युवक हेलमेट लगाए हुए थे।
Also Read: Cash Back का लालच देकर करते थे ठगी, 14 साइबर अपराधी गिरफ्तार
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस आसपास के क्लिनिक व मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल अपराधियों की तलाश में जुटी है।


