spot_img
spot_img
होमझारखण्डगांजा के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार, भाई और मां पहले...

गांजा के साथ एक महिला समेत दो गिरफ्तार, भाई और मां पहले हो चुके हैं Arrest

सुखदेव नगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक महिला और पुरुष को आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

Ranchi: सुखदेव नगर थाना पुलिस ने बुधवार को एक महिला और पुरुष को आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी कोतवाली मुकेश कुमार लूनायत के नेतृत्व में थाना प्रभारी सुखदेव नगर ममता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अजीम अंसारी, अरविंद मंडल सहित अन्य सशस्त्र बल के साथ छापेमारी की गयी।

छापेमारी में पहाड़ी मंदिर के पास स्थित सूरज लोहरा के घर से एक महिला और मदन कुमार उर्फ सोनू को आधा किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में गिरफ्तार महिला के भाई और मां को भी गांजा के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!