
Gumla: चैनपुर थाना क्षेत्र के केरागानी मडवा जंगल में बुधवार को नक्सलियों के द्वारा लगाए गए लैंड माइंस विस्फोट( land mine blast) से एक ग्रामीण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह इसी जंगल में सर्च अभियान के दौरान आईइडी विस्फोट में डॉग हैंडलर विश्वजीत कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वहीं इस विस्फोट में खोजी कुत्ते की मौत हो गई थी।

कुंभकार का इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। इधर,आईइडी ब्लास्ट में मारे जाने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बल पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। गुमला एसपी हरदीप जनार्दनन ने इस घटना की पुष्टि की है।


