spot_img
spot_img

ICT अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी देवघर की शिक्षिका श्वेता शर्मा, झारखंड को पहली बार मिला आईसीटी पुरस्कार

शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 और 2019 के राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कारों के लिए झारखंड के दो शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें एक देवघर जिले की शिक्षिका श्वेता शर्मा भी शामिल हैं।

देवघर: शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2018 और 2019 के राष्ट्रीय आईसीटी पुरस्कारों के लिए झारखंड के दो शिक्षकों का चयन किया गया है। जिसमें एक देवघर जिले की शिक्षिका श्वेता शर्मा भी शामिल हैं।

झारखण्ड राज्य से बोकारो की निरुपमा कुमारी और देवघर की श्वेता शर्मा का चयन ICT अवॉर्ड के लिए हुआ है। झारखंड राज्य को पहली बार आईसीटी पुरस्कार मिला है। ICT अवार्ड प्राप्त करने वाली ये दोनों पहली शिक्षिका हैं।

शिक्षकों को स्कूली शिक्षा और उनकी कक्षाओं में आईसीटी (Information and Communication Technology) का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष पुरस्कार दिए जाते हैं। दोनों शिक्षिका देश भर से चुने गए 24 पुरस्कार विजेताओं में शामिल हैं।

पुरस्कार के लिए गठित एक जूरी द्वारा देश भर से लगभग 205 प्रविष्टियों पर विचार किया गया और 204 शिक्षकों ने इस साल फरवरी में स्कूलों में आईसीटी के साथ अपने काम के बारे में प्रस्तुतियां दीं, जिसके आधार पर उन्हें शॉर्टलिस्ट किया गया।

वहीं, अभी अवॉर्ड सेरेमनी की तारीख तय नहीं हुई है। जल्द ही मिनिस्ट्री द्वारा इसकी घोषणा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!