
पाकुड़: झारखंड का पाकुड़ पहला कोरोना-मुक्त जिला बन गया है। पाकुड़ जिले में इलाजरत एकमात्र मरीज की आरटी-पीसीआर की अंतिम रिपोर्ट ‘निगेटिव’ आने के बाद उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही अब पाकुड़ कोरोना-मुक्त हो गया है।

झारखंड के कुल 24 जिलों में दूसरी लहर के दौरान कोरोना-मुक्त होने वाला पहला जिला बन गया है। पाकुड़ के जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार को अंतिम कोरोना संक्रमित व्यक्ति के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं है।

हालाँकि डीसी ने बताया कि अब तक पाकुड़ में कोरोना वायरस जांच के लिए लिए गए तीन लाख 60 हजार 721 लोगों के नमूनों में चार हजार 297 लोगों की रिपोर्ट लंबित है जबकि तीन लाख 54 हजार 460 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।


