
देवघर : देवघर जिले के नए पुलिस कप्तान को योगदान दिए हुए 48 घन्टे भी नहीं बीते हैं कि अपराधियों ने उन्हें बन्दूक की नोक पर बाइक छिन कर सलामी दे दी है।

शुक्रवार को दिनदहाड़े देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के कुशमिल मोड़ के पास एक बाइक की लूट पिस्तौल की नोक पर हुई है। मामला तब उजागर हुआ जब जब पीड़ित मोटरसाइकिल की छिनतई की शिकायत करने जसीडीह थाना पहुंचा।


पीड़ित उत्तम कुमार झा अपनी बाइक से फुआ के घर जा रहा था। उसी दौरान कुशमिल मोड़ के पास पहले से ही घात लगाए बैठे पांच व्यक्तियों ने उत्तम को पिस्टल दिखा रोक और डरा-धमका कर बाइक लेकर फरार हो गये।
पीड़ित ने जसीडीह थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


