
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सूबे में अनलॉक 3 का एलान कर दिया है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य में अब सभी दुकानें चार बजे तक ही खुलेंगी. जबकि रविवार को संपूर्ण lockdown रहेगा. शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर को भी चार बजे तक खोलने की इजाजत मिल गयी है.

साथ ही जमशेदपुर के व्यवसायियों के लिए राहत की ख़बर यह है कि यह कपड़े , जूता-चप्पल और ज्वेलरी की दुकानों को खोलने की इजाजत मिल गयी है. जबकि पूर्व के निर्णय के मुताबिक शनिवार शाम चार बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक सम्पूर्ण lockdown रहेगा.

विस्तार से जाने क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा:
1 सभी जिलों की सभी दुकाने 4 बजे तक खुली रहेगी.
2 शॉपिंग मॉल और डिपार्टमेंटल स्टोर खुलेंगे.
3 50% उपस्थिति के साथ सभी सरकारी व निजी कार्यालय खुलेंगे.
4 शनिवार की शाम 4 बजे से सोमवार की सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( फल, सब्जी, किराना दुकान सहित) बंद रहेगी. हेल्थ सेवा से संबंधित प्रतिष्ठान और दूध के स्टोर खुले रहेंगे.
5 सिनेमा हॉल, बार, क्लब, बैंक्वेट हॉल, मल्टीप्लेक्स बंद रहेंगे.
6 सभी एजुकेशनल संस्थान बंद रहेंगे.
7 आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे लेकिन खाद्य सामग्री घर पर पहुचाई जाएंगी.
8 धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे.
9 एक जगह पांच व्यक्ति से अधिक इकट्ठा होने पर पाबंदी.
10 विवाह में अधिकतम 11 और श्राद्ध में अधिकतम 20 लोग को इजाजत.
11 जुलूस व बस परिवहन पर रोक जारी.



