देवघर: देवघर जिला परिषद उपाध्यक्ष संतोष पासवान की कार सड़क हादसे की शिकार हो गयी है। संतोष पासवान कार में सवार थे। संतोष पासवान को भी चोटें आई हैं। वो हल्के जख्मी बताये जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक संतोष पासवान देवघर से अपने घर पुनासी लौट रहे थे। वो देवघर के सुभाष चौक स्थित एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत की खबर पर परिजनों से मिलकर वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेतरिया के पास कार पलट गयी। जिसमें संतोष पासवान भी जख्मी हो गए।
शुक्र है कि उन्हें ज्यादा गहरी चोटें नहीं आई है। लेकिन गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है।
इसे भी पढ़ें: देवघर के बेटे ने बढ़ाया मान: मनोरंजन कुमार को BPSC में 123वां रैंक