
देवीपुर(देवघर)

देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडिहा पंचायत के मटकीरा टोला में अचानक हुए बज्रपात से एक ही गांव के संजय टूडू और तारा देवी की मौत हो गई है। मंगलवार की दोपहर के समय अचानक मौसम ने करवट लिया और थोडी आंधी तूफान और बारिश के बाद बिजली कड़कने लगा.

इसी दौरान बज्रपात होने से मटकिरा टोला की एक दो लोगों की जान चली गयी है। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि दोनों अपने घर के ठीक पीछे डंगाल में कुछ काम कर रहे थे इसी दौरान हुए बज्रपात ने इनकी ईहलीला समाप्त कर दिया है। बहरहाल इस घटना से मृतक दोनों के परिवार सहित गांव के लोके शोकसंतप्त है।


