
पाकुड़: पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के उपरमारगो में आसमानी बिजली गिरने से एक नाबालिग की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरमारगो निवासी भिमा पहाड़िया उम्र 16 प्रत्येक दिन की तरह जंगल मे लकड़ी चुनने गया था। तभी अचानक गरज के साथ तेज बारिश में शुरू हो गयी। तेज बारिश के कारण जंगल मे ताड़ पेड़ के नीचे भीमा खड़ा हो गया। उसी समय आसमानी बिजली गिरने से वह बेहोश होकर गिर गया।

ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना 108 पर एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लिट्टीपाड़ा ले गयी। लेकिन रास्ते में ही भिमा ने दम तोड़ दिया। समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने के उपरांत चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रिपोर्ट: जयदेव कुमार


