
देवघर: अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर देवघर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कोरोना महामारी के कारण हो रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन बैंक का उद्घाटन रेडक्रॉस सोसायटी, देवघर के अध्यक्ष सह उपायुक्त, देवघर और रेडक्रॉस उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर द्वारा न्यू सदर अस्पताल परिसर स्थित रेडक्रॉस बिल्डिंग में किया गया।
हेल्पलाइन नंबर जारी

उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने फीता काटकर ऑक्सीजन बैंक की विधिवत शुरुआत की। साथ ही साथ उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर द्वारा 24×7 सेवा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 09608781881 और 07061245744 को फोन लगाकर विधिवत रूप से जारी किया ।
डीसी ने की रेडक्रॉस कार्यकारिणी को बधाई

डीसी ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड में यह एक अनूठा पहल है और यकीनन रेडक्रॉस देवघर ईकाई सर्वश्रेष्ठ टीम है। जिस तरह से पूर्व में भी आप लोगों ने मेगा ब्लड डोनेशन कैंप करके रिकॉर्ड रक्तदान करके देवघर का मान सम्पूर्ण राज्य में बढ़ाया, ठीक वैसे ही ऑक्सीजन बैंक के माध्यम से निर्बाध 24 घंटे 365 दिन सेवा देकर आप बहुतो जीवन को बचाने का कार्य करेंगे, आप सभी बधाई के पात्र हैं ।

SDO ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी को दिया धन्यवाद
उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी ने भी समस्त कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया और इस ऑक्सीजन बैंक के संचालन में सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन भी दिया और इस सराहनीय प्रयास के लिए टीम को बधाई दी और उन्होंने कहा रेडक्रॉस देवघर शाखा हमेशा ही जरूरत के समय समाज और शहर के हित में खड़ी रहती है और आज के हालात में अति महत्वपूर्ण ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए उनकी टीम ने पहल किया है यह काबिलेतारीफ है।
हेल्पलाइन नंबर 09608781881 एवं 07061245744
आपातकाल में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति हेतु 2 मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं जिस पर आप कभी भी फोन कर ऑक्सीजन प्राप्त कर सकते है। हेल्पलाइन नंबर 09608781881 एवं 07061245744 पर आप कॉल कर सकते हैं।
ऑक्सीजन बैंक का पहला सहयोग उषा देवी को
उषा देवी नामक मरीज के लिए पहला फ्लोमीटर एवं ब्रीथिंग मास्क जारी करते हुए आज कार्यकारिणी सदस्य जितेश राजपाल ने ऑक्सीजन बैंक का पहला सहयोग ऑक्सीजन बैंक के माध्यम से किया। रेडक्रॉस सोसायटी देवघर ईकाई के साथ-साथ कुछ अन्य सहयोगियों ने इस ऑक्सीजन बैंक की स्थापना में अपना बहुमूल्य योगदान दिया, जैसे ऑक्सीजन टैंक, फ्लोमीटर, ब्रीथिंग मास्क आदि सहयोग स्वरूप प्रदान करने के लिए रेडक्रॉस कार्यकारणी ने उनका आभार व्यक्त किया। आज के इस कार्यक्रम में रेडक्रॉस कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ साथ अन्य गणमान्य सदस्यों ने भी भाग लिया।
इस मौके पर जितेश राजपाल, पियूष जायसवाल, संजय मिश्रा, सुरेश साह, मयंक राय, सुरेशानंद झा, विनोद वर्मा, राकेश जायसवाल, प्रशांत कुमार मिट्ठ, मधु कुमारी, देवनंदन झा, विजय प्रताप सनातन, महेश कुमार, आनंद साह, निरंजन कुमार सिंह, अभिषेक नेवर, सुशोभित झा, अलका सोनी, उमेश कुमार वर्णवाल, राकेश रंजन, उमेश अग्रवाल, अमित कुमार दास, मुकेश कुमार सिंह, रंजीत घोष मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन निरंजन कुमार सिंह ने किया ।



