रांची।

झारखंड में कोरोना वायरस बेकाबू हो रहा है। रविवार को एक बार फिर 50 मौतों से राज्य में हाहाकार मच गया। बीते 24 घंटे में राज्य में 3992 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई है। आज राज्य में 3,992 नए संक्रमित मिले। जबकि 50 मरीजों की मौत हो गयी।

राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर अब 28,010 हो गई है। राज्य में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रतिदिन मिलनेवाली मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। रविवार को भी हुई जांच में 3,992 लोग संक्रमित पाए गए।

राज्य में रविवार को लगातार पांचवें दिन तीन हजार से अधिक नए मरीज मिले। रांची में 1,073, पूर्वी सिंहभूम में 676 तथा कोडरमा में 287 नए संक्रमित मिले। ग्यारह अन्य जिलों में भी सौ से अधिक नए मरीज मिले है। इधर, पूर्वी सिंहभूम में 17, रांची में 11, गोड्डा में चार, दुमका, गुमला, खूंटी, गढ़वा, पलामू व रामगढ़, में दो-दो, चतरा, धनबाद, कोडरमा, लातेहार, साहिबगंज तथा पश्चिमी सिंहभूम में एक-एक मरीज की मौत इलाज के क्रम में हो गई।
राज्य में आठ दिनों में 268 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।
किस जिले में मिले कितने संक्रमित
बोकारो : 113, चतरा : 141, देवघर : 141, धनबाद : 174, दुमका : 63, पूर्वी सिंहभूम : 676, गढ़वा : 72, गिरिडीह : 27, गोड्डा : 55, गुमला : 52, हजारीबाग : 115, जामताड़ा : 113, खूंटी : 147, कोडरमा : 287, लातेहार : 101, लोहरदगा : 23, पाकुड़ : 02, पलामू : 47, रामगढ़ : 80, रांची : 1,073, साहिबगंज : 143, सरायकेला : 135, सिमडेगा : 96, पश्चिमी सिंहभूम : 116


