

पाकुड़।

पाकुड़ में मुफस्सिल थाना के एक गांव में शौच के लिए गई एक 35 वर्षीय विवाहित महिला के साथ 11 लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।

पीड़ित महिला के लिखित शिकायत के बाद एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 11 में से 11 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस बावत एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के द्वारा बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने गई एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

महिला के द्वारा किए गए लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए 11 में से 11 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की कारवाई कर रही है।



