

रांची।

मधुपुर चुनावी दौरे से लौट झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) आज गुरुवार को रांची के सिरम टोली स्थित सरना स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रकृति पर्व सरहुल (Sarhul) के अवसर पर सिरम टोली स्थित सरना स्थल पर पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सीएम ने ईश्वर से राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को प्रकृति पर्व सरहुल, चैत्र नवरात्रि, रमजान, पहला बैशाख सहित अन्य पर्व को लेकर शुभकामनाएं दीं।


बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर अपील
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य की जनता से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में सावधानी अवश्य बरतें। खुद के साथ-साथ अपने परिजनों का भी विशेष ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमण की स्थिति में भी हमें परंपरा को अक्षुण्ण रखना है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरा अनुपालन करें।



