रांची।

झारखंड में काेराेना एक बार फिर बेकाबू हाे गया है। शनिवार काे राज्य में 873 नए मरीज मिले। इनमें 472 सिर्फ रांची के हैं। झारखंड में महीने के बाद एक दिन में मरीजाें के मिलने का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले झारखंड में आठ सितंबर काे झारखंड में 1014 और रांची में 399 मरीज मिले थे।

Also Read: रांची के मेकन कॉलोनी में 45 से ज्यादा कोरोना संक्रमित,रातू में एक ही परिवार के 12 संक्रमित


रांची के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 101, हजारीबाग में 32, बाेकाराे में 29, धनबाद में 26, दुमका में 23, गुमला में 20, जामताड़ा में 21 और पाकुड़ में 18 मरीज मिले। शनिवार काे काेराेना से सात मरीजाें की माैत भी हुई। इनमें सबसे ज्यादा तीन माैतें रांची में हुईं ताे बाेकाराे, चतरा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम में एक-एक व्यक्ति की जान गई। हालांकि अच्छी खबर यह रही कि राज्य में 161 लाेग स्वस्थ्य होकर घर भी लौटे। इनमें रांची के 43 लाेग हैं।




