साहिबगंज।

साहिबगंज के रंगा थाना क्षेत्र के तिलभिटा इलाके में मेला घुमने गई एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना बीते रविवार की है। लेकिन इस मामले में पीड़िता द्वारा पुलिस को कोई सुचना नहीं दी गई थी। मामले को रफा-दफा करने के लिए गाव में पंचायत भी बुलाई गई थी और सभी पर जुर्माना लगाया गया था। लेकिन मामला जब पंचायत में नहीं सुलझा तो पीड़ित के परिवार ने रंगा थाना में पुलिस को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 6 आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया है।


गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग लड़का भी है। बरहरवा sdpo प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि यह घटना रविवार की थी। लेकिन पीड़िता द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया था। कल जब पीड़िता के द्वारा शिकायत की गई तो त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया है।




