जसीडीह (देवघर)
देवघर जिला अंतर्गत जसीडीह थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के रहने वाले एक युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक मनोज प्रसाद यादव ने मामला दर्ज कराया है।

युवक मनोज प्रसाद यादव का आरोप है कि मधुपुर थाना क्षेत्र के टिटहिया बांक गांव निवासी विनोद प्रसाद यादव ने विधानसभा में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपये की मांग की थी। मनोज ने दो किश्त में उसे पांच लाख रूपये दे दिए। पहले किश्त में नगद 3,15,000 रुपये और दूसरी किश्त में 1,85,000 रुपये का चेक दिया था। विनोद ने पीड़ित से उसका सारा प्रमाण पत्र भी लिया था। लेकिन, लम्बे इंतज़ार के बाद जब नौकरी नहीं मिली तो विनोद से पैसे की मांग मनोज ने की। इस पर विनोद ने उसे पैसे लौटाने के बजाए अपशब्द और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने बैंक में आवेदन देकर चेक को रोक दिया।


घटना को लेकर मनोज ने विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।





