रांची।
झारखंड के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने सदन में बुधवार को बजट पेश किया। वितीय वर्ष 2021-22 के लिए 91,270 करोड़ रुपए के बजट में उत्तरी छोटानागपुर और संथाल प्रमंडल पर भी सरकार ने ध्यान देने की कोशिश की। बजट में गिरिडीह, धनबाद और देवघर में रिंग रोड बनाने की योजना को जगह दी गई। साथ ही दुमका जिले में पाइपलाइन सिंचाई योजना शुरू की जाएगी।
बजट की खास बातें …
►दुमका जिले में भूमिगत मेगथिया पाइपलाइन सिंचाई योजना आरंभ की जाएगी। कृषकों के सामाजिक और आर्थिक होने में मदद मिलेगा।
►213 आहर, तालाब की मरम्मति और सिंचाई योजनाओं को प्रस्तावित किया जाएगा।
►गो मुक्ति धाम की स्थापना: नई योजना के तहत प्रत्यके प्रमंडल में एक-एक गो मुक्ति धाम स्थापित करने का प्रस्ताव है। ताकि मृत्यु प्राप्त गो के शरीर का पवित्र तरीके से निष्पादन कराया जा सके।
►वर्ष 2021-22 में 2 हजार किलोमीटर पीएमजीएसवाई की सड़क और 250 पुलों का निर्माण होगा।
►जोड़ा बैल वितरण की योजना के तहत राज्य के प्रक्षेत्रों और अन्य गोपालकों द्वारा प्राप्त नर बाछाओ को बैल के रूप में तैयार किया जाएगा। इन बैलों को राज्य के सुदूरवत्र्ती क्षेत्र में कार्यरत किसानों को वितरित किया जाएगा। ताकि किसानों को कम लागत में खेती कार्य में सहयोग मिल सके और अधिक मुनाफा हो।
►झारखंड राज्य में गरीब ग्रामीणों और आदिवासियों के जीवन स्तर को बेहतर करने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से गुमला, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़, साहेबगंज और गोड्डा के कुल 24 Non CFT प्रखंडों में MOU कर कार्य शुरू किया जा रहा है।
►मजदूरों के विदेश प्रवास के दौरान मौत होने पर परिजनों को 5 लाख रुपए मिलेंगे।
►राज्य के पर्यटन स्थलों को बेहतर सड़कों से जोड़ा जाएगा। ताकि लोगों का आवागमन यहां ज्यादा हो सके।
►महागामा, बड़हरवा, छत्तरपुर, हरिहरगंज, श्रीबंशीधर नगर, धनवार, बड़की सरैया, डोमचांच, कपाली और बचरा में नई जलापूर्ति योजनाओं को स्वीकृत किया जाएगा।
►गुमला, जामताड़ा और लोहरदगा नगर निकायों में जलापूर्ति के लिए DPR तैयार किया जाएगा।
►सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत बुंडू, चिरकुंडा, लातेहार, सरायकेला, गढ़वा, पाकुड़, झुमरीतिलैया, कोडरमाऔर खूंटी का प्लांट वित्तिय वर्ष 2021-22 में शुरू किया जाएगा।
►शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल धनबाद, MGM मेडिकल कॉलेज अस्पताल जमशेदपुर और राज्य के प्रमंडलीय मुख्यालय में स्थित जिला अस्पतालों के साथ साहेबगंज जिला अस्पताल को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा उपलब्ध कराते हुए अत्याधुनिक मशीन-उपकरण, साज-सामानों से युक्त कर संचालित किए जाने की योजना है।