बरवाडीह (लातेहार)

गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी, जब ट्रेन की एक बोगी में लोगों ने फंदे से लटकी युवक की लाश देखी।

शनिवार को गोमो-बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन (03343) की एक बोगी में फंदे में लटकी युवक की लाश बरामद की गई। ट्रेन बरवाडीह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर आकर रुकी तो लोगों ने गार्ड बोगी से आगे 5वें बोगी में लटकती हुई लाश देखी। युवक की लाश ऊपर वाली सीट से लाल रंग के मॉफलर से बने फंदे से लटकी हुई थी। जबकि, शव का पैर जमीन को छू रहा था। इसके बाद इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक को दी गई।


घटना की सूचना के बाद तुरंत ही GRP ने शव को बाहर निकाला। GRP ने शव को नीचे उतार कर जब मृतक के पॉकेट को चेक किया तो उसमें एक आईकार्ड मिला। आईकार्ड में नाम अफरोज खान लिखा हुआ है। मृतक गढ़वा जिला के रेहला थाना क्षेत्र के डंडई का रहने वाला है।
आशंका जाहिर की जा रही है कि युवक की हत्या की गई। फिलहाल GRP मामले की जांच में जुट गई है।




