देवघर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-DC मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आगामी 13-मधुपुर विधान सभा उप चुनाव, 2021 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों व प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि मधुपुर विधान सभा अन्तर्गत अंतर्गत कुल 409 बूथ पूर्व से निर्धारित हैं, जिनमें 78 सहायक मतदान केन्द्र बनाये गये हैं, ताकि कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार वैसे मतदान केन्द्र जहां 1000 से ज्यादा मतदाता है वहां उसी भवन के दूसरे कक्ष में सहायक मतदान केन्द्र बनाया जाना सुनिश्चित किया गया है।

इसके अलावे बैठक के दौरान DC मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी कि संबंधित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों द्वारा मधुपुर विधानसभा के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है। साथ हीं निरीक्षण के क्रम में मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध मूलभुत सुविधाओं का जायजा लिया गया। जिसमें पाया गया कि कूल 05 मतदान केन्द्र के भवनों की स्थिति जर्जर है।

बैठक में DC द्वारा सभी पार्टी के जिला अध्यक्षों व प्रतिनिधियों से 05 बूथों के स्थल परिवर्तन व मतदान केन्द्र भवन की स्थिति को लेकर सभी से विस्तृत चर्चा की गयी व जिन बूथों पर पार्टियों द्वारा आपत्ति दर्ज की गयी, उनका समाधान किया गया। इसके अलावे सभी दलोेें के विचारों और समस्याओं को भी बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा सुनी गई। बैठक के दौरान मतदाता सूचियों की पारदर्शिता, स्टार प्रचारक, राजनीतिक दलों के चुनाव खर्च को सीमित करने तथा खर्च की ऑडिट रिपोर्ट निर्धारित समय पर पेश करने जैसे विभिन्न मुद्दो पर भी चर्चा की गयी।
बैठक के दौरान DC ने कहा कि हम सभी का यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि मतदान के प्रति मतदाता को जागरूक करने के साथ-साथ मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। इसके अलावे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव में प्रत्येक प्रत्याक्षी द्वारा सीमित धनराशि चुनाव प्रचार-प्रसार पर खर्च करने की अनुमति दी है। ऐसे में आप सभी को उम्मीद्वारों के चुनाव खर्च कर कड़ी नजर रखने के लिए आय-व्यय कोषांग का गठन किया गया है। जो प्रत्याशीयों के रैली, रोड-शो, चुनाव प्रचार से संबंधित खर्च का लेखा-जोखा जिला में निर्धारित दर से उम्मीद्वार के खर्च का मिलान कर बनाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रत्याशी को किसी भी रोड-शो, चुनाव प्रचार से संबंधित अनुमति ए0आर0ओ0 से लेना होगा।
इसके अलावे बैठक के दौरान District Election Officer-cum-DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण का खतरा पूर्ण रूप से टला नहीं है। ऐसे में आप सभी राजनीतिक पाट्रीयों के प्रतिनिधियों से आग्रह होगा कि कोविड नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए मतदाताओं को भी इस हेतु प्रेरित करें, ताकि कोविड नियमों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक के दौरन उपरोक्त के अलावे SDM, मधुपुर योगेन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी विशालदीप खलखो,विभिन्न प्रखण्डों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।




