

पाकुड़।

अमड़ापाड़ा थााना क्षेत्र के सलपतरा पुल के समीप सॉफ्ट कोक कोयला से लदा 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने से चालक की दबकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं इस दुर्घटना में बिजली पोल को भी टूट गया, जिससे एलटी तार के सम्पर्क में आने से ट्रक के केबिन में आग लग गई। ट्रक में आग लगने की सूचना अग्निशामक पाकुड़ को मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम आई और केबिन में लगे आग को बुझाया।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मनोज कुमार,एसआई मिथुन कुमार,एसआई संतोष कुमार,एएसआई लल्लू राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी पाकुड़ भेज दिया गया।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक कोलकाता जयेश लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमटेड से सॉफ्ट कोक लोड कर नेपाल के विराटनगर जा रहा था। इस दौरान सलपतरा पुल के समीप अनियंत्रीत होने से ट्रक पलट गया । पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।



