देवघर।
साइबर अपराध के खिलाफ देवघर पुलिस लगातार अभियान चला रही है, हर दूसरे दिन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया जा रहा है।
13 साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर पुलिस ने 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को देवघर SP ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 13 साइबर क्रिमिनल को विभिन्न थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे। अपराधियों की गिरफ्तारी खागा, पालाजोरी, मारगोमुण्डा, पथरड्डा और जामताड़ा जिला के करमाटांड़ थाना क्षेत्र से की गयी है।
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से 21 मोबाइल, 29 सिम कार्ड, 16 एटीएम, 13 पासबुक, 9 चेकबुक, 4 लैपटॉप, दो बाइक और दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में शामिल
गिरफ्तार अपराधियों में 21 वर्षीय मो. अमन, 38 वर्षीय फुरकान अंसारी, 25 वर्षीय सरोज थानदार, 19 वर्षीय रंजीत कुमार मंडल, 22 वर्षीय बाबु हुसैन, 22 वर्षीय फिरदौस अंसारी, 25 वर्षीय पिन्टू कुमार दास, 21 वर्षीय चुन्ना कुमार दास, 20 वर्षीय रंजन कुमार दास, 28 वर्षीय दीपक कुमार मेहरा, 26 वर्षीय प्रशांत कुमार, 24 वर्षीय ललित चंद मेहरा और 30 वर्षीय मंसूर अंसारी शामिल है।
♦ मंसूर अंसारी चोरी के मोबाइल का लॉक तोड़कर साइबर अपराधियों को मोबाइल उपलब्ध कराता था।
♦रंजीत मंडल साइबर ठगी के पैसों को खपाने का काम करता था।
♦गिरफ्तार फुरकान अंसारी महिला छेड़खानी के आरोप में पूर्व में पालाजोरी पुलिस द्वारा जेल भेजा गया है।