

दुमका।

रविवार को मसलिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव में एक व्यक्ति की हत्या हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में कर दी गयी।

जानकारी के मुताबिक करमाटांड (कुंदलीडीह) गांव के रूसीलाल घर के सामने लगे हैंडपंप से पानी ले रहा था। तभी पानी लेने गांव का ही सनातन हांसदा मौके पर आ गया। दोनों में पानी पहले लेने को लेकर बहस शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सनातन ने लकड़ी काटने वाले धारदार हथियार से रूसीलाल के गले पर वार कर दिया। गले का अगला हिस्सा कटने से रूसीलाल हांसदा की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी।
स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सनातन हांसदा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक साल पहले से दोनों का विवाद चल रहा था। हत्यारोपी मौके की तलाश में था।
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका भेज दिया है।



