Deoghar: देवघर शहर के बाजला चौक के पास स्थित त्रिदेव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तमाम सुविधाओं के बीच एक और अहम सेवा देने को तैयार है। अब लिवर, आंत, पेनक्रियाज और पेट से जुड़ी बड़ी समस्या के लिए देवघर व आसपास के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि त्रिदेव अस्पताल में गैस्ट्रो सर्जन डॉ. स्नेहा झा हर रोज मरीजो का इलाज कर रही हैं।
गैस्ट्रो सर्जन डॉ. स्नेहा झा (MCH) ने बताया कि पेट से जुड़ी छोटी बड़ी परेशानी के साथ साथ लिवर का कैंसर, बड़ी आंत का कैंसर, लिवर और पेनक्रियाज से जुड़ी बीमारियों का इलाज अब देवघर में संभव है।
उन्होंने बताया कि एडवांस लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, जनरल सर्जरी और ईमरजेंसी सर्जरी के अलावा मोटापा कम करने के लिये भी ऑपरेशन अब त्रिदेव में हो सकता है। लिवर, आंत और पेट में होने वाले कई तरह की सर्जरी के लिए उनकी टीम तैयार है।
इसके साथ ही पीलिया और लिवर फेलियर का भी इलाज उनके द्वारा किया जा रहा है।
त्रिदेव अस्पताल के संचालक डॉ. राकेश ने बताया कि देवघरवासियों के सेवा के लिए त्रिदेव अस्पताल हमेशा तैयार है। कई बड़ी बीमारी या एमरजेंसी में यहां के लोगों को बाहर दूर न जाना पड़े इसके लिये तमाम सुविधा यहां मौजूद हैं ।
डॉ. स्नेहा झा से सुबह 9.30 बजे से दो बजे दोपहर तक त्रिदेव अस्पताल में मिल सकते हैं।